शाहगंज(जौनपुर)
तहसील अंतर्गत सरतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बांस के खूंटी से गमछे के सहारे लटकती मिली युवक की लाश सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
क्षेत्र के मिर्जापुर रुधौली गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र दान बहादुर यादव 26 वर्षीय सोमवार प्रातः करीब 9:00 बजे घर से दुर्गा पूजा देखने की बात कह कर निकला था परंतु दोपहर तक घर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा था। तभी अचानक दोपहर 14:00 बजे आने जाने वाले लोगों द्वारा देखा गया कि घर से करीब 500 मीटर दूरी पर दुःखई का पूरा के पास बांस की कोठी में अपने गमछा से फांसी पर लटक रहा था आने जाने वाले लोगों द्वारा देखा गया तो उक्त मृतक अजय कुमार के घर सूचना दिया गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा थाना सरपतहा पुलिस को सूचना दिया गया उक्त सूचना पर थाना सरपतहा की पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु घर जौनपुर भेज दिया गया।
मृतक अजय कुमार घर पर रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता था प्रकाश में आया है कि उक्त अजय का दुर्घटना हो गया था जिससे कमर में काफी चोट लग गया था और इस समय बीमार रहता था जिससे दिमागी संतुलन उसका ठीक नहीं था जिस कारण से उक्त अजय कुमार के द्वारा फांसी लगा लिया गया।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर:बांस की खूंटी से लटकती मिली युवक की लाश
शाहगंज(जौनपुर) तहसील अंतर्गत सरतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बांस के खूंटी से गमछे के सहारे लटकती मिली युवक की लाश सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मिर्जापुर रुधौली गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र दान बहादुर यादव 2
Read in your preferred language.