Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर ; कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव

खुटहन(जौनपुर) : क्षेत्र अंतर्गत मोजीपुर गांव में शनिवार को रास्ते के बगल स्थित कूंए में एक युवक का शव उतराया पाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 42 वर्षीय रवींद्र गौतम पुत्र अर्जुन के रूप में की गई। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने
Share:
जौनपुर ; कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव
Read in your preferred language.


खुटहन(जौनपुर) : क्षेत्र अंतर्गत मोजीपुर गांव में शनिवार को रास्ते के बगल स्थित कूंए में एक युवक का शव उतराया पाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 42 वर्षीय रवींद्र गौतम पुत्र अर्जुन के रूप में की गई। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।
ग्रामीणो ने बताया कि रवींद्र की पत्नी का निधन लगभग सात वर्ष पूर्व हो चुका है। वह अक्सर नशे की गिरफ्त में रहता था। शुक्रवार को वह घर से गभिरन बाजार गया था। जहाँ से देर रात तक वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह गाँव कुछ चरवाहे खेत में भैंस चरा रहे थे। तभी किसी की नजर उतराए शव पर पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाल शिनाख़्त कराया गया। उसकी पहचान होने के बाद इसकी सूचना उसके पिता अर्जुन को दी गई। उनके द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।