Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: दबंगों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर की तोड़फोड़ व हंगामा

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर क्षेत्र के उक्त गांव में दबंगों ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर जबरदस्त तोड़-फोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया। पीड़ितों ने किसी तरह छिप छिपा कर अपनी जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। कोतवाल
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) :
कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर क्षेत्र के उक्त गांव में दबंगों ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर जबरदस्त तोड़-फोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया। पीड़ितों ने किसी तरह छिप छिपा कर अपनी जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छताई कला गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर विवाद गहराया। जिसमें पीड़ित विवेक सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि बीती रात पड़ोस के कुछ लोग मेरे घर में जबरन घुसकर गाली गलौज देते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। घर में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार किसी तरह पीड़ित और उसके परिवार ने छिपछिपा कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी संतोष सिंह व हर्ष सिंह पुत्रगण प्रेम प्रकाश सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र रामअवध, चतुर्भुज सिंह पुत्र प्रभु सिंह, धर्मेंद्र व अमरेंद्र पुत्रगण चतुर्भुज सिंह और अमन सिंह पुत्र अनिल सिंह पर भादवी की धाराओं 143/ 504/506/435/427/452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है। मामला दर्ज होने से दबंगई करने वालों में हडकम्प मचा हैं। बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में पीड़ितों को गाली गलौज व धमकी दिया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। फिलहाल दबंग एक बाहुबली पूर्व सांसद के खास बताये जाते हैं।