-’’मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 ’’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों का सघन जॉच
स्कूली बच्चों की सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग 14 सितम्बर 2026 से 19 सितम्बर, 2026 तक विशेष अभियान ’मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ चला रहा है। इस अभियान के तहत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिह एवं प्रमोद कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी जौनपुर द्वारा स्कूल वाहनों की सघन जॉच की जा रही है और प्रपत्र पूर्ण न होने की दशा में अब तक 35 स्कूली वाहनों का चालान एवं 06 वाहन सीज किये गये।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिह ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वे तत्काल अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार अद्यतन करा लें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी रखें।
-----------
