Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :तिघरा गाँव में लगातार हो रही गाय की हत्या

खुटहन /जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र का तिघरा बाजार गाय के मांस की तस्करी का बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। यहाँ शौकत अली एवं उसका भांजा सोनू एवं उसका लडका गाय को आये दिन काटते रहते हैं ‌आज २५ जनवरी रात १० बजे‌ कुछ लोगों को पता चला कि वे लोग गाय काट रहे हैं इसलिए मौके पर गाँव एवं विश्व हिन्दू परिषद क
Share:
जौनपुर :तिघरा गाँव में लगातार हो रही गाय की हत्या
Read in your preferred language.

खुटहन /जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र का तिघरा बाजार गाय के मांस की तस्करी का बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। यहाँ शौकत अली एवं उसका भांजा सोनू एवं उसका लडका गाय को आये दिन काटते रहते हैं ‌आज २५ जनवरी रात १० बजे‌ कुछ लोगों को पता चला कि वे लोग गाय काट रहे हैं इसलिए मौके पर गाँव एवं विश्व हिन्दू परिषद के खुटहन ब्लाक के अध्यक्ष डां चन्द्र भान गुप्ता, रोशन कुमार प्रजापति, राम सहाय गुप्ता अमृत लाल यादव एवं पत्रकार संजय मौर्य मौके पर पहुचे जहां वह गाय काट कर बोरी में भर चुका था। टार्च की लाइट देखकर भागे शौकत अली एवं उसका भांजा सोनू एवं अन्य अज्ञात ४ लोग भागे तत्काल एस ओ खुटहन को फोन किया गया मौके पर खुटहन थाने की पुरी पुलिस फोर्स आयी जहां गाय का कटा हुआ मांश एवं सिर पाया गया परिवार के कुछ लोग हिरासत में लिये गये एवं मेन मुल्जिम मौके से फरार हो गया , एस एच ओ खुटहन अश्विनी कुमार दूबे एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गाय के टुकड़े को कब्ज़े में लेकर दफनाया गया एवं सैम्पल जांच के लिए इकट्ठा कर रख दिया गया।
एस एच ओ अश्विनी कुमार ने मौके पर जुटे हिन्दू धर्म के लोगों को आश्वासन दिया कि हम तत्काल कार्यवाही करेंगे इस सर्त पर गाय‌ के ‌पार्थिव बाडी को जेसीबी के द्वारा मरहट नहर के किनारे दफन किया गया ।
इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैं , धार्मिक भावना को लेकर किसी प्रकार की दंगा फसाद एवं हिन्दू मुस्लिम एकता में बाधक न आये इसके लिए पुलिस पुरी तरह मु्स्तैद पायी गयी है। भागे हुए आरोपियॊं की गिरफ्तारी के लिए एस एच ओ खुटहन अश्विनी कुमार दूबे द्वारा टीमे गठित कर दी गयी हैं।
एस एच ओ द्वारा पूर्ण आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से लोगों को शांत कराया गया ।