Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
भारत

जौनपुर : स्कार्पियो की चपेट में आने से दम्पत्ति की हुई मौत, दो घायल

शाहगंज(जौनपुर) : सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-भगासा मार्ग पर कटघर गांव में शनिवार की सुबह अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई जबकि मौके पर मौजूद दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रहरीपार निवासी रामनयन गौतम
Share:
जौनपुर : स्कार्पियो की चपेट में आने से दम्पत्ति की हुई मौत, दो घायल
Read in your preferred language.



शाहगंज(जौनपुर) : सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-भगासा मार्ग पर कटघर गांव में शनिवार की सुबह अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई जबकि मौके पर मौजूद दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रहरीपार निवासी रामनयन गौतम (70) अपनी पत्नी अशरफी देवी (68) के साथ स्थानीय सुइथाकला रिश्तेदारी आये थे। शनिवार सुबह मकान के सामने परिजन के साथ बैठे थे। कथित तौर पर स्कूल वाहन सामने खड़ा था तभी भगासा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ब्रेक मारने के बाद अनियन्त्रित हो गयी और दरवाजे पर बैठे दम्पत्ति को रौदते हुये चली गयी। स्कार्पियो की चपेट में आने राम नयन और उनकी पत्नी असरफी देवी की मौत हो गयी जबकि वहीं मौजूद उक्त गांव निवासिनी शकुन्तला और उसकी पुत्री तारा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
इधर चालक वाहन सहित भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। इधर मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गये जहां शकुन्तला और उसकी पुत्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही वाहन के उपलब्ध नम्बर के आधार पर शिनाख्त की जा रही है।