Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:सीओ ने दिलाई मजदूर को मजदूरी, खिला मजदूर का चेहरा

शाहगंज(जौनपुर) ठेकेदार द्वारा वर्षों से मजदूर को उसकी मजदूरी न दिए जाने की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने मजदूर को उसका 15 हजार रूपए दिलवाया। पैसा पाकर मजदूर का चेहरा खिल उठा। क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी जगदम्बा प्रसाद पुत्र बनवारी लाल ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि
Share:
जौनपुर:सीओ ने दिलाई मजदूर को मजदूरी, खिला मजदूर का चेहरा
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
ठेकेदार द्वारा वर्षों से मजदूर को उसकी मजदूरी न दिए जाने की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने मजदूर को उसका 15 हजार रूपए दिलवाया। पैसा पाकर मजदूर का चेहरा खिल उठा।
क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी जगदम्बा प्रसाद पुत्र बनवारी लाल ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ठेकेदार प्रदीप यादव के यहां वह मजदूरी करता था । जिसकी मजदूरी का 15 हजार रुपया पांच साल से नहीं दिया जा रहा है और ठेकेदार ने यहां से हटा दिया।
पीड़ित की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाया और पीड़ित मजदूर को उसकी मजदूरी का पैसा ठेकेदार से दिलवाया। वहीं सीओ ने ठेकेदार को पुनः इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ दिया। मजदूर को उसकी मजदूरी मिलते ही चेहरा खिल उठा, उसने क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त किया।