Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: युवक को पीटने वाले सात मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में युवक को मारपीट कर घायल करने वाले सात मनबढ़ युवकों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। उक्त गांव निवासी सुधाकर (21) पुत्र सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गांव क
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में युवक को मारपीट कर घायल करने वाले सात मनबढ़ युवकों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
उक्त गांव निवासी सुधाकर (21) पुत्र सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय की तरफ किसी काम से गया था। जहां पर पहले से ही मौजूद सात की संख्या में गांव के ही मनबढ़ युवकों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद लोगों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है मामला पुरानी रंजिश का है।