Tuesday, 15 September 2026 | 8:11 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर ; मनबढ़ों ने देवर भाभी को पीटकर किया घायल

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के छताई कलां गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान मनबढ़ युवकों ने देवर भाभी को लाठी डंडा से मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। गांव निवासी पीड़ित अजित सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उप जिलाधिकार
Share:
जौनपुर ; मनबढ़ों ने देवर भाभी को पीटकर किया घायल
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के छताई कलां गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान मनबढ़ युवकों ने देवर भाभी को लाठी डंडा से मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। गांव निवासी पीड़ित अजित सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल भीटा खाता में दर्ज भूमि की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे जगदंबा सिंह, अभिमन्यु सिंह पुत्रगण घनश्याम, राधेश्याम, घनश्याम पुत्रगण चंद्रबली ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।