शाहगंज(जौनपुर): सब्जी मंडी में आए युवक की बाइक चोर ने पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने बाइक समेत चोर को तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर निवासी फिरोज अहमद पुत्र अमीरुल्लाह बुधवार दोपहर बाइक लेकर खरीदारी करने शाहगंज आया था। जो सब्जी मंडी में कोतवाली के पास बाइक खड़ी करके खरीदारी करने चला गया। कुछ देर के बाद लौटा तो बाइक नदारद मिली। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने कस्बा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों व उप निरीक्षकों को निर्देश देकर चोर की तलाश में जुट गए। तहसील परिसर के पास युवक बाइक लेकर मिला। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना नाम रूपेश गिरी पुत्र चंद्रभान निवासी निजामपुर थाना शाहगंज बताया।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर: बाइक चोर को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर): सब्जी मंडी में आए युवक की बाइक चोर ने पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने बाइक समेत चोर को तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर निवासी फिरोज अहमद पुत्र अमीरुल्लाह बुधवार दोपहर बाइक लेकर खरीदारी करने शाहगंज
Read in your preferred language.