Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, वृद्ध चाचा की हुई मौत व भतीजा घायल

शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा आजाद गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के समीप बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर बैठे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर था
Share:
जौनपुर : बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, वृद्ध चाचा की हुई मौत व भतीजा घायल
Read in your preferred language.


शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा आजाद गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के समीप बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर बैठे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थानान्तर्गत झकहां गांव निवासी निजामुद्दीन (75) अपने भतीजे शकील अहमद पुत्र जहीर के साथ शनिवार दोपहर दवा लेने के लिए जौनपुर जा रहे थे। आजाद स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के पास पहुंचे जहां पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
भीषण हादसे में निजामुद्दीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भतीजा शकील गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।