Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

जौनपुर :बदलापुर पुलिस ने चौराहे पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले को किया गिरफ्तार

दिनांक 18.06.2022 को बदलापुर चौराहे पर अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में अज्ञात अराजक लोगों द्वारा बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने के नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी ह
Share:
जौनपुर :बदलापुर पुलिस ने  चौराहे पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

दिनांक 18.06.2022 को बदलापुर चौराहे पर अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में अज्ञात अराजक लोगों द्वारा बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने के नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे व प्रदर्शनकारियों द्वारा श्रीमान राज्य सूचना आयुक्त महोदय के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला कर दिया गया जिससे उक्त सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया स्कोर्ट प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, उपद्रवियो को तितर वितर करने के उद्देश्य से हल्का बल प्रयोग किया गया जिससे आक्रोशित होकर भीड द्वारा पथराव करते हुए पीछे भागकर रोडबेज बस को रोककर यात्रियो को मारपीट कर उतार दिया गया तथा बस कन्डक्टर से किराये का रूपया छीन कर रोडबेज बस संख्या UP 65 HT1738 को आग लगा दिया गया था, जिससे जनता मे अफरा तफरी मे मच गयी थी, दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग रहे थे। उपरोक्त के संबंध मे थाना स्थानीय पर 1.मु0अ0सं0 145/22 धारा 147/148/336/341/307/435/395/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 2. मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147/148/149/34/307/323/333/336/353/435/427/341/325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 3. मु0अ0सं0 147/22 धारा 147/148/149/323/325/333/336/353/427/307/ भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया था। श्री अजय कुमार साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अराजक अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्वेक्षण में आज दिनांक 19.06.22 को पुनः मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तों के थाना क्षेत्र बक्शा में धरना प्रदर्शन करने जाते समय रामजानकी तिराहे से समय करीब 7.50 बजे सुबह प्र0नि0 बदलापुर मय हमराह कर्मचारीगणों द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से रोडवेज परिचालक से किराये के लूटे गये 4000 रुपयो मे से 2790 रुपयों की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त-
1.विवेक उर्फ धीरज उपाध्याय पुत्र छोटे लाल उपाध्याय नि0 मिसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
2.आदर्श सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह नि0 तेलीयानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष।
3.अंकित यादव पुत्र लाल प्रताप यादव नि0 रौजा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष
4.राकेश पाल पुत्र जगरनाथ पाल नि0 नरायनपुर थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष।
5.सुजीत यादव पुत्र मोहन लाल यादव नि0 विठुआ कलां थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
6.कुलदीप यादव पुत्र रामजुलन यादव नि0 सराय अहमद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष ।
7.सौरभ यादव पुत्र अमर बहादूर यादव नि0 गोदांलपुर थाना महाराजगंज जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
8.रोहित यादव पुत्र महंत यादव नि0 तोकलपुर सूरापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
9.राकेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव नि0 विठुआ खुर्द थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष।
10.फौजदार यादव पुत्र राममूरत यादव नि0 विठुआ कला थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष ।
11.अखिलेश यादव पुत्र बलिराम यादव नि0 विठुआकला चौरही थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
12.केशव यादव (बीडीसी) पुत्र दूधनाथ यादव नि0 सिगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष।
13.बाल अपचारी राघव तिवारी पुत्र विजय बहादूर तिवारी नि0 मयारी थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष।
14.बाल अपचारी रोहित यादव पुत्र अरुण यादव नि0 गोंदालपुर थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-145/22 धारा-147, 148, 336, 341, 307, 435, 395, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147, 148, 149, 34, 307, 323, 333, 336, 353, 435, 427, 341, 325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-147/22 धारा-147, 148, 149, 323, 325, 333, 336, 353, 427, 307 भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।