Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: धनंजय सिंह के चुनाव का बिगुल बजाते ही अन्य राजनीतिज्ञ पार्टियों में हल चल

जौनपुर। निषादराज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उनका आगाज इतना जबरदस्त था कि सभी मल्हनी विधानसभा की सभी बुथ व गांव में एक साथ धनंजय सिंह जिन्दा के नारे से गूंज उठा। यह गंगनभेदी नारे सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में सुनाई पड़ा। सत्ताध
Share:
जौनपुर: धनंजय सिंह के चुनाव का बिगुल बजाते ही अन्य राजनीतिज्ञ पार्टियों में हल चल
Read in your preferred language.

जौनपुर। निषादराज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उनका आगाज इतना जबरदस्त था कि सभी मल्हनी विधानसभा की सभी बुथ व गांव में एक साथ धनंजय सिंह जिन्दा के नारे से गूंज उठा। यह गंगनभेदी नारे सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में सुनाई पड़ा। सत्ताधारी भाजपा समेत सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओ, कार्यकर्ताओं को सोचने पर बजबूर कर दिया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुथ जीतो का मंत्र दे गये। इसका असर बीजेपी कार्यकर्ताओ पर कितना हुआ यह तो अभी सामने नही आया लेकिन धनंजय सिंह द्वारा मल्हनी विधानसभा फतेह करने के लिए बिछायी गयी विसात तहत आज सुबह नौ बजे से एक साथ मल्हनी विधानसभा के सभी बुथो और गांवो में चुनाव प्रचार शुरू हो गया। धनंजय सिंह अपने गांव बनसफा में चुनाव प्रचार किया तो एमएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिशू" अपने बुथ बैजारामपुर में चुनाव प्रचार की शुरूआत किया। इसी तरह इस विधानसभा के सभी 374 बुथो पर टीम धनंजय व निषादराज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार शुरू किया। इतना ही नही सभी कार्यकर्ताओ ने चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो राजनीतिज्ञ पण्डितो की गणित गड़बड़ा गयी। राजनीतिज्ञो का कहना है कि धनंजय सिंह के इस तरह के चुनाव प्रचार से जहां भाजपा को भारी नुकसान होने की सम्भावना प्रबल होती दिखाई पड़ रही है वही सपा, बसपा के वोट बैंक में भी जबरदस्त सेधमारी होने जा रही है।

एमएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिशू" ने बताया कि टीम धनंजय व निषादराज पार्टी के हर बुथ पर 25 कार्यकर्ता बनाये गये है। ये लोग आज अपने अपने बुथो व गांव में सुबह नौ बजे से एक साथ चुनाव प्रचार शुरू किया है। हम सभी लोग जनता से केवल एक ही अपील कर रहे है कि आप लोग इस चुनाव मैदान में जीतने प्रत्याशी है या जो लोग टिकट लेने के लिए भाग दौड़ कर रहे उनकी तुलना धनंजय सिंह से करके खुद तय करिये कि आपको कैसा नेता चाहिए। आप लोग नेता नही बेटा चुनिए जो आपके क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ आप लोगो का दुःख दर्द बांट सके। आज दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओ ने चुनाव प्रचार शुरू किया।