Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : अधिवक्ता समिति ने की 2 लाख रुपये की मदद

शाहगंज : सेंट थॉमस रोड भादी निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के निधन पर तहसील अधिवक्ता समिति ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी शशिकला सिंह को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उनके घर पहुंचकर दिया। गम्भीर बीमारी से ग्रसित अधिवक्ता आरपी सिंह (65) का एजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को उन्होंने अंत
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज : सेंट थॉमस रोड भादी निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के निधन पर तहसील अधिवक्ता समिति ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी शशिकला सिंह को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उनके घर पहुंचकर दिया।
गम्भीर बीमारी से ग्रसित अधिवक्ता आरपी सिंह (65) का एजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार की सुबह अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव, महामंत्री डाॅ. दुर्गा प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव आदि उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांडस देते हुए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उनकी पत्नी को दिया।
इस मौके पर पुष्पकांत यादव, पूर्व अध्यक्ष रामहीत यादव, विरेन्द्र यादव, रामजी चौरसिया, अंकित सिंह, लालचंद गौतम, नीतेश कुमार यादव, महीपेन्द्र यादव, शारिक खान, राजीव सिंह आदि अधिवक्ता रहे।