जौनपुर जनपद के वाजिदपुर वार्ड में प्राइमरी विद्यालय टीन शेड में चल रहा था। सूत्रों से दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा के AAP विधायक चौधरी सुरेंद्र ने प्राइमरी स्कूल के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि UP की योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल विश्व में मिसाल पेश कर रहे हैं। वहीं UP में सरकारी विद्यालय टीनशेड में चल रहे हैं।
दरअसल, प्राइमरी विद्यालय टीन शेड में चल रहा था। किसी कारणवश वाजिदपुर स्कूल का संचालन कंपोजिट विद्यालय नईगंज में किया जा रहा है। जिसके चलते छोटे बच्चों को 5 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाना पड़ रहा है।
UP के शिक्षा मॉडल पर तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार छोटे बच्चों को संवैधानिक हक नहीं दे रही है। दिल्ली के स्कूल की चर्चा पूरे विश्व भर में हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय खस्ताहाल हालत में चल रहे। योगी सरकार में 25 हजार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट सेक्टर के विद्यालयों से सांठगांठ कर योगी सरकार सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं को नेस्तनाबूद कर रही है।
उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को वाजिदपुर के प्राइमरी स्कूल को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। बच्चों को 5 किलोमीटर दूर सफर तय कर उस विद्यालय में जाना पड़ रहा है। विद्यालय में संसाधनों का अभाव भी है। विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाली महिला का रोजगार भी छीन लिया गया है। महिला के छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार चलाने में महिला को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर: में टीन शेड में चल रहा प्राथमिक विद्यालय दिल्ली के AAP विधायक ने किया प्रदर्शन
जौनपुर जनपद के वाजिदपुर वार्ड में प्राइमरी विद्यालय टीन शेड में चल रहा था। सूत्रों से दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा के AAP विधायक चौधरी सुरेंद्र ने प्राइमरी स्कूल के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि UP की योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के सर
Read in your preferred language.