Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
मनोरंजन

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व पिता बोनी कपूर संग दिखीं जान्हवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इससे पहले
Share:
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व पिता बोनी कपूर संग दिखीं जान्हवी
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इससे पहले भी जान्हवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा चूका है। बीते दिनों दोनों को फिल्ममेकर करण जौहर के घर से निकलते हुए देखा गया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई में शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं।
जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर ने काफी लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया है, जिसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है।
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालही में उनकी फिल्म मिली भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा अब वह जल्द ही दोस्ताना 2, बवाल और मि. एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द अभिनय की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि वह जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी