Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में जन अधिकार पार्टी का "चलो गांव की ओर" अभियान, अमृतपुर विधानसभा में पहुंची टीम

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी एवं पार्टी के संस्थापक, जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार "चलो गांव की ओर" अभियान के तहत आज फर्रुखाबाद जनपद की अमृतपुर विधानसभा में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक
Share:
फर्रूखाबाद में जन अधिकार पार्टी का "चलो गांव की ओर" अभियान, अमृतपुर विधानसभा में पहुंची टीम
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी एवं पार्टी के संस्थापक, जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार "चलो गांव की ओर" अभियान के तहत आज फर्रुखाबाद जनपद की अमृतपुर विधानसभा में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करना और जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, कानपुर जिला प्रभारी छोटे लाल कुशवाहा, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला मुख्य सलाहकार डॉ. शिव रतन, तथा युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री ब्रजेश कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने जन संपर्क कर जनता से सीधा संवाद किया और पार्टी के सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के एजेंडे को साझा किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पार्टी के प्रयासों की सराहना की। पार्टी का यह अभियान आने वाले समय में अन्य विधानसभाओं में भी जारी रहेगा।