Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन:लापरवाही के चलते जर्जर झूले के खुले नट बोल्ट, बड़ा हादसा होने से बचा

उरई/जालौन:स्टेशन रोड नगर पालिका के सामने बाबा ट्राली के पीछे लगी प्रदर्शनी में जर्जर झूले अपनी वहवाही बटोर रहे। वहीं देर रात चलते झूले की पलकिया खुल गईं एक बड़ा हादसा होता हुआ बच गया जिसमें सैकड़ों लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। दोबारा नट बोल्ट सही करके फिर से झूला चलाया गया। किन मानकों के तहत झूला
Share:
जालौन:लापरवाही के चलते जर्जर झूले के खुले नट बोल्ट, बड़ा हादसा होने से बचा
Read in your preferred language.

उरई/जालौन:स्टेशन रोड नगर पालिका के सामने बाबा ट्राली के पीछे लगी प्रदर्शनी में जर्जर झूले अपनी वहवाही बटोर रहे। वहीं देर रात चलते झूले की पलकिया खुल गईं एक बड़ा हादसा होता हुआ बच गया जिसमें सैकड़ों लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। दोबारा नट बोल्ट सही करके फिर से झूला चलाया गया। किन मानकों के तहत झूला संचालक को परमिशन दी गई क्या परमिशन देने वाले कभी झूला चेक करने नहीं आते या फिर फ्री का झूला झूलने के लिए अपने विभाग के लोगों के साथ चले आते या फिर जिन झूलों में आम जनता झूल रही। वह सुरक्षित हैं या नहीं कभी चेक करने नहीं आए। अगर हकीकत में इन झूलो के मानक रूप देखे जाए तो शायद सभी झूले मानक के अनुरूप नहीं होंगे। किसके कहने पर विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा। बताते चलें प्रदर्शनी के संचालक सत्ताधारी नेता कर रहे।

रिपोर्ट-रेहान रजा जिला ब्यूरो चीफ दस्तक 24 उरई (जालौन)