Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन: श्रीमद्भागवत कथा के लिए भक्ति भाव के साथ निकली कलश यात्रा

यूपी के जिला जालौन के कालपी तहसील महेवा क्षेत्र के ग्राम खल्ला में स्थित , वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में ,ग्रामीणों द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया है. जिसकी शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई । इसके बाद कथा स्थल पर पूजन आदि के पश्चात कथावाचक मनोज अवस्थी बृन्दावन ध
Share:
जालौन: श्रीमद्भागवत कथा के लिए भक्ति भाव के साथ निकली कलश यात्रा
Read in your preferred language.

यूपी के जिला जालौन के कालपी तहसील महेवा क्षेत्र के ग्राम खल्ला में स्थित , वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में ,ग्रामीणों द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया है. जिसकी शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई । इसके बाद कथा स्थल पर पूजन आदि के पश्चात कथावाचक मनोज अवस्थी बृन्दावन धाम ने श्रोताओं को संगीतमयी कथा का श्रवण करना शुरू किया.

निकाली गई कलश यात्रा में सबसे आगे परीक्षत श्रीमती संतोषी देवी पत्नी श्री मुलायम सिंह चौहान सिर पर भागवत पुराण रखकर चलीं. कलश यात्रा में सुनिधि, दीपाली शर्मा , रमा पांडेय , नरेंद्र सिंह चौहान ,हाकिम सिंह ,सुरेश सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह ,लालजी , लल्ला सिंह , शिव नारायण सिंह, मानवेंद्र सिंह, मोनू चौहान, संदीप विश्वकर्मा , विवेक पाल, जीतू चौहान अरविंद महाराज आदि लोग शामिल रहे.
सवांददाता: रेहान रजा