Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
उत्तर प्रदेश

जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी

पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की श
Share:
जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी
Read in your preferred language.

पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी।

संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला चौराहा, गैस चौराहा, विशाल टॉकीज, सुनगढ़ी थाने से नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, लेखराज चौराहा, जाटों का चौराहा होते हुए वापस अमरिया बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में शामिल सजीव झांकियों एवं बालाजी महाराज के मनोहारी दरबार ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में दरबार के महंत लकी सिंह भक्तों को प्रसाद का वितरण करते चल रहे थे। श्रद्धालुओं की टोली भजन-कीर्तन करते चल रही थी। जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी साथ रहा।