Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

रिलेशनशिप पर खुलकर बोले 'इशकजादे' अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी की जिंदगी!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर
Share:
रिलेशनशिप पर खुलकर बोले 'इशकजादे' अर्जुन कपूर,  मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी  की जिंदगी!
Read in your preferred language.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर सबके सामने भी आ गए। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।
अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि वह अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा ही मलाइका का हाथ थामकर खड़े रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'हां, मैं उसके साथ खड़ा रहा हूं और वो मेरे साथ खड़ी रही है। सोशल मीडिया के चलते सब कुछ बहुत जहरीला हो गया था। कयासों, मुश्किलों, तरह-तरह की फालतू बातों और पेचीदगियों के बावजूद इस रिश्ते में हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।'
अर्जुन कपूर ने कहा, 'कई दिनों तक हमारी जिंदगी नर्क हो गई थी। इस तथ्य के बावजूद कि हम खुलकर सामने आ गए हैं, उसे बहुत कुछ झेलना पड़ता था, लेकिन मैं उसकी तारीफ करता हूं कि उसने हमारे रिश्ते तो इतना सम्मान और महत्व दिया। मलाइका के साथ खड़ा रहने में कभी भी मुझे कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जैसा महसूस नहीं हुआ।'
अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुझे बस ऐसा लगा कि मैं सही के साथ खड़ा हूं। एक बहुत स्वाभाविक चीज कर रहा हूं।' बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर काफी समय तक कयासों का सिलसिला चलता रहा। दोनों की उम्र के फर्क के चलते लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं लेकिन आखिर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुलकर सामने आने का फैसला किया और अपनी एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी।