Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है सरकार? जानिए क्या है सच

एक मैसेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार युवाओं को लैपटॉप बांट रही हैं. अब यह सही या गलत, इसको लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरों ने फैक्ट चेक किया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप वितरण की योजना चल
Share:
युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है सरकार? जानिए क्या है सच
Read in your preferred language.

एक मैसेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार युवाओं को लैपटॉप बांट रही हैं. अब यह सही या गलत, इसको लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरों ने फैक्ट चेक किया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप वितरण की योजना चलाई जा रही है. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फ्री लैपटॉप के लिए आपको बस एक लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है. पीआईबी ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है. पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इन दावों को फर्जी बताया है. पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने और इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक लिंक के साथ एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें व्यक्तिगत विवरण मांगा जा रहा है.पीआईबी ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है. पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इन दावों को फर्जी बताया है. पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने और इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक लिंक के साथ एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें व्यक्तिगत विवरण मांगा जा रहा है. ऐसे में आपको भी इस तरह का कोई मैसेज मिला है तो इस पर अपनी डिटेल्स तनिक भी साझा न करें क्योंकि इसके जरिए लोगों का डाटा चोरी किया जा सकता है.