Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
भारत

फर्रुखाबाद में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, स्वच्छ गंगा की दिशा में बड़ा कदम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर SevaPakhwada कार्यक्रम के तहत आज फतेहगढ़ में 17.7 MLD क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट की स्थ
Share:
फर्रुखाबाद में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, स्वच्छ गंगा की दिशा में बड़ा कदम।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर SevaPakhwada कार्यक्रम के तहत आज फतेहगढ़ में 17.7 MLD क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में सीधे सीवर गिरने से रोकना, प्रदूषण नियंत्रण करना और जनस्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस परियोजना के तहत जनपद फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्र बनाए गए हैं:

1.फर्रुखाबाद में 30 MLD क्षमता का STP

2.फतेहगढ़ में 17.7 MLD क्षमता का STP

फर्रुखाबाद STP के माध्यम से भैरव घाट, टोका घाट, अमेठी कोहना और पक्का पुल नाले का सीवर शुद्ध होकर गंगा में छोड़ा जाएगा। वहीं, फतेहगढ़ STP द्वारा हाथीखाना, कैंट और बरगदिया घाट नाले का सीवर ट्रीट किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं की कुल कार्य लागत ₹180 करोड़ रुपए है।

यह कदम नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वच्छ गंगा और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि यह न केवल नदी प्रदूषण कम करेगा, बल्कि जनस्वास्थ्य और शहर की सफाई में भी सुधार लाएगा।

फतेहगढ़ में इस परियोजना के सफल संचालन से नागरिकों को साफ-सुथरे वातावरण का लाभ मिलेगा और गंगा संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।