Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में लोहार चौराहे का निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का काम जल्द शुरू।

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने लोहार चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करने की कार्ययोजना का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ताप
Share:
शाहजहांपुर में लोहार चौराहे का निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का काम जल्द शुरू।
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने लोहार चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करने की कार्ययोजना का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 125 मीटर लंबी विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा, ताकि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही, नगर निगम को सड़क की सीमा चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने और इसके बाद चौड़ीकरण कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हॉकी क्लब के पास दुकानों एवं पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को आवश्यक ड्रॉइंग और योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी।