Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-XI तय गिल और सूर्य कुमार यादव में से कौन, दोहरा शतक लगाने वाला क्यों हाेगा बाहर?

नई दिल्ली : रोहित शर्मा लगभग 11 महीने बाद कोई टेस्ट का मुकाबला खेलने जा रहे हैं. उन्होंने अंतिम टेस्ट पिछले साल मार्च में खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट सीरीज में वे चोट के कारण नहीं उतर सके टीम इंडिया घर में बड़े मुकाबले को तैयार है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवा
Share:
पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-XI तय गिल और सूर्य कुमार यादव में से कौन, दोहरा शतक लगाने वाला क्यों हाेगा बाहर?
Read in your preferred language.

नई दिल्ली : रोहित शर्मा लगभग 11 महीने बाद कोई टेस्ट का मुकाबला खेलने जा रहे हैं. उन्होंने अंतिम टेस्ट पिछले साल मार्च में खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट सीरीज में वे चोट के कारण नहीं उतर सके टीम इंडिया घर में बड़े मुकाबले को तैयार है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार 9 फरवरी से शुरू हो रही है. पहला मैच नागपुर में होना तय है. यहां की पिच को लेकर पहले से काफी सवाल उठ रहे थे . ऐसे में टीम मैनेजमेंट और कोच राहुल द्रविड़ के लिए प्लेइंग-XI चुनना आसान नहीं है . यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और टीम इंडिया को फाइनल में डायरेक्ट क्वालीफाई करने के लिए इसमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

टीम इंडिया की बात करें, तो ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा वापसी को तैयार हैं. वहीं मध्यक्रम के बैटर श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. ओपनिंग जोड़ी की बात करें, तो कप्तान रोहित की जगह पक्की की है. उनके साथ केएल राहुल उतर सकते हैं. हालांकि उप-कप्तान राहुल ने एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे मिडिल ऑर्डर में भी खेलने को तैयार हैं.

पुजारा-काेहली की पोजीशन तय
चेतेश्वर पुजारा नंबर-3 और विराट कोहली का नंबर-4 पर खेलना तय माना जा रहा है. हालांकि स्पिनर्स के खिलाफ दोनों पिछले कुछ समय से संघर्ष करते रहे हैं. अब सवाल श्रेयस अय्यर की जगह किसे मौका मिलेगा, शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव को. फॉर्म की बात करें, तो 23 साल के गिल वनडे में दोहरा और टी20 में शतक लगाकर आ रहे हैं. वहीं सूर्य कुमार यादव स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों वे रणजी के 2 मैच में उतरे थे और दोनों में अर्धशतक ठोका था.

ईशान की जगह खतरे में
युवा विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने पिछले दिनों वनडे में दोहरा शतक लगाकर टेस्ट टीम के लिए भी दावा पेश किया. ऋषभ पंत के चोट लगने कारण बाहर चल रहे हैं. लेकिन ईशान दोहरा शतक लगाने के बाद कुछ खास नहीं कर पा रहे है. उन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में उनकी जगह पहले टेस्ट में केएस भरत को मौका मिल सकता है. भरत का इंटरनेशनल डेब्यू बाकी है. वे 2019 से टीम इंडिया के साथ जरूर हैं. वे फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक तक लगा चुके हैं.