Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
भारत

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पहले राउंड की वोटिंग में किया टॉप, क्या बन पाएंगे ब्रिटेन के पीएम

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने जाने के लिए पहले राउंड के मतदान में सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। सुनक ने 88 वोट हासिल किए। सुनक के बाद वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट ने 77 और विदेश मंत्
Share:
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पहले राउंड की वोटिंग में किया टॉप, क्या बन पाएंगे ब्रिटेन के पीएम
Read in your preferred language.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने जाने के लिए पहले राउंड के मतदान में सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। सुनक ने 88 वोट हासिल किए। सुनक के बाद वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट ने 77 और विदेश मंत्री लिज ट्रस ने 55 वोट हासिल किए।
इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट और वर्तमान चांसलर नादिम जाहावी पहले दौर के मतदान के बाद नेतृत्व की दौड़ से हट गए हैं। वे लोग अगले चरण में जगह बनाने के लिए आवश्यक 30 वोट हासिल करने में विफल रहे। अब ब्रिटिश पीएम की दौड़ में सबसे आगे, सुनक और विदेश सचिव लिज ट्रस और व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट हैं।
सुनक दौड़ में आगे बने हुए हैं और ऐसा बताया है कि उनके पास सर्वाधिक सांसदों का समर्थन है। 42 वर्षीय सुनक ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मैं सकारात्मक प्रचार अभियान चला रहा हूं जो इस बात पर केंद्रित है कि मेरे नेतृत्व से पार्टी और देश को क्या लाभ हो सकता है।’’ अब बुधवार को पहले दौर के मतदान में मुकाबला जीतने के बाद वे दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।