Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अजुम खान से की शादी, मुस्लिम रिवाज निभाते आए नजर, तस्वीरें आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिमव दुबे ने शुक्रवार 16 जुलाई को अपनी दोस्त अजुम खान से शादी रचाई। इस बात की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मुस्लिम रीति रिवाज को फॉलो करते हुए शादी की तस्वीरे
Share:
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिमव दुबे ने शुक्रवार 16 जुलाई को अपनी दोस्त अजुम खान से शादी रचाई। इस बात की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मुस्लिम रीति रिवाज को फॉलो करते हुए शादी की तस्वीरें साझा की।

शिवम दुबे के लिए 16 जुलाई का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। वह अपनी दोस्त और प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंध। ट्विटर पर इस युवा ऑलराउंडर ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की। उसमें वह मुस्लिम रिति रिवाज का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवम की पत्नी मुस्लिम परिवार हैं और उनका नाम अंजुम खान है। पत्नी के साथ हाथ उठाकर दुआ मांगते हुए शिवम ने तस्वीर डाली है।

शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे शिवम के सिर पर सेहरा सजा है और उनका चेहरा फूलों की लडियों से ढंका है। यह तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। शादी में शिवम शेरवानी में नजर आ रहे हैं जो बहुत ही शानदार लग रहा है।