Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

आज से शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे, कोहली-गिल पर नजरें…चले तो बनेंगे रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच जीतकर भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ पिछले 4 साल से वनडे में मिल रही लगातार हार से पीछा छुड़ाना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ जीत अभियान
Share:
आज से शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे, कोहली-गिल पर नजरें…चले तो बनेंगे रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच जीतकर भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ पिछले 4 साल से वनडे में मिल रही लगातार हार से पीछा छुड़ाना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ जीत अभियान कायम रखने की कोशिश करेगा। भारत ने न्यूजीलैंड से आखिरी वनडे 3 फरवरी 2019 को वेलिंगटन में जीता था।

जोरदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास 25 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का मौका भी होगा। वे इस मुकाम से महज 119 रन दूर हैं।

रोहित शर्मा की लीडरशिप वाली भारतीय टीम इंडिया ने साल की पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। भारत ने पिछले वनडे में श्रीलंका को रिकॉर्ड 317 रन से हराया था। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। यदि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत जाता है तो पिछले 13 साल में 23वीं वनडे होम सीरीज जीतेगा।

नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। वे चोटिल हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा है कि किशन मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे।

इससे पहले 2003 में हैदराबाद के एक अन्य मैदान पर दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। तब भारत ने 145 रनों से जीत हासिल की थी।

हैदराबाद में मंगलवार को बारिश की आशंका नहीं है। यहां का तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हैदराबाद की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस मैदान पर खेले गए 6 वनडे की बात करें तो स्पिनर्स ने हर ओवर में करीब 5 रन ही खर्च किए हैं।

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन/हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, डाउग ब्रेसवेल/जैकब डफी, लोकी फर्ग्युसन।