Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

Ind vs Eng: बारिश ने दूसरे दिन का खेल बिगाड़ा, भारत ने 125 रन पर गंवाए 4 विकेट

  भारत व इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो रूट का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर धराशाई हो
Share:
Ind vs Eng: बारिश ने दूसरे दिन का खेल बिगाड़ा, भारत ने 125 रन पर गंवाए 4 विकेट
Read in your preferred language.

 भारत व इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो रूट का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर धराशाई हो गई। इस मैच में दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से रद कर दिया गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 125 रन बना लिए थे जबकि पहली पारी के आधार पर भारत अब भी इंग्लैंड से 58 रन पीछे है। मैच के दूसरे दिन लंच के बाद कुछ ही देर खेल हुआ था कि, बारिश होने लगी और फिर मैच को रद करना  पड़ा। भारत की तरफ से इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल नाबाद 57 रन जबकि रिषभ पंत नाबाद 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

भारत को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की अच्छी साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को 36 रन पर आउट करके तोड़ दिया। पुजारा को एंडरसन 4 रन पर आउट किया तो वहीं कप्तान कोहली एंडरसन की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए। टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और रन आउट हो गए। 

पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और उन्होंने इंग्लिश कंडीशन का बखूबी फायदा उठाया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने ही सारे विकेट लिए जबकि टीम में मौजूद एकमात्र स्पिनर रवींद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। भारत की तरफ से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट चटकाए जबकि शमी को तीन सफलता मिली। वहीं सिराज को एक और शार्दुल ठाकुर को दो विकेट मिले। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली जबकि बेयरस्टो ने 29, जैक क्राउले ने 27 और सैम कुर्रन ने नाबाद 27 रन की पारी खेलकर टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने शून्य, सिब्ले ने 18 रन का योगदान दिया जबकि लारेंस और जोस बटलर भी बिना खाता खोले ही आउट हुए। रॉबिन्सन भी खाता नहीं खेल पाए तो वहीं ब्रॉड ने चार और एंडरसन ने एक रन बनाए।