Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

Ind vs Aus: 2022 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के व सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम

भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जमकर अपने हाथ दिखाए। सूर्यकुमार ने इस मैच में गजब की पारी खेली और 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद वो स
Share:
Ind vs Aus: 2022 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के व सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम
Read in your preferred language.

भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जमकर अपने हाथ दिखाए। सूर्यकुमार ने इस मैच में गजब की पारी खेली और 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद वो सूर्यकुमार ही रहे जिन्होंने भारतीय टीम की जीत की नींव रखी और बाद में विराट कोहली ने इसे आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को जीत मिली।

2022 में सबसे ज्यादा छक्के सूर्यकुमार के नाम, रिजवान की भी कर ली बराबरी

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने अब पाकिस्तान के बल्लेबाज मो. रिजवान की बराबरी कर ली। रिजवान ने साल 2021 में कुल 42 छक्के एक कैलेंडर वर्ष में लगाए थे। सूर्यकुमार के पास अब अगले मैच में रिजवान के इस रिकार्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा।

T20I में एक कैलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

42 - 2021, मोहम्मद रिजवान

42 - 2022, सूर्यकुमार यादव

41 - 2021, मार्टिन गप्टिल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम

आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 69 रन की पारी के दम पर अब सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल यानी 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक खेले 20 मैचों की 20 पारियों में 37.88 की औसत और 182.84 की औसत से कुल 682 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर इस साल 117 रन है और उन्होंने अब तक इन मैचों में कुल 58 चौके और 42 छक्के लगाए हैं। वहीं 626 रन बनाकर नेपाल के बल्लेबाज डीएस आयरी दूसरे नंबर पर हैं।