Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज पुलिस कार्यालय के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस कार्यालय, कन्नौज के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का भव्य उद्घाटन श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पु
Share:
कन्नौज पुलिस कार्यालय के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस कार्यालय, कन्नौज के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का भव्य उद्घाटन श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पुलिस लाइन, कन्नौज में आरटीसी संचालित होने के कारण वहां मौजूद विभिन्न शाखाओं — जैसे सीसीटीएनएस, पासपोर्ट सेल, एएचटी थाना, मॉनिटरिंग/सम्मन सेल, रिट सेल आदि — के संचालन में आ रही असुविधाओं को देखते हुए इन सभी शाखाओं को पुलिस कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया गया है। इन शाखाओं के सुचारू संचालन के लिए पुलिस कार्यालय का विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया गया।

नवनिर्मित एवं सुव्यवस्थित भवन में अब ये सभी महत्वपूर्ण शाखाएं एक ही स्थान पर कार्य करेंगी, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। जनता को अब पासपोर्ट, सीसीटीएनएस से जुड़े कार्य, मानव तस्करी निरोधक थाना, मॉनिटरिंग और सम्मन संबंधित कार्य जैसी सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इस नए भवन से न केवल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं सेवा-प्रदान की गति भी और तेज होगी।