Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

राज्यसभा में अनुराग ठाकुर का विपक्ष को चैलेंज, बोले- मंडी और MSP खत्म होगा कहां लिखा है बताएं

संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में  वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर  कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमा
Share:
राज्यसभा में अनुराग ठाकुर का विपक्ष को चैलेंज, बोले- मंडी और MSP खत्म होगा कहां लिखा है बताएं
Read in your preferred language.

संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में  वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर  कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। आमतौर पर वित्त मंत्री पहले लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देती हैं और उसके बाद राज्यसभा में, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर विपक्ष के गतिरोध के कारण लोकसभा में चर्चा की शुरुआत राज्यसभा के बाद हुई।

राज्यसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बजट में 65 हजार करोड़ का एक बड़ा हिस्सा पीएम किसान योजना में दिया गया है। विपक्ष कहता है कि कृषि कानून काला कानून है, जिसकी नजर ही काली होगी तो सोच भी वैसी ही होगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ही इस कानून को लाया गया है। हम किसानों की आय दोगुनी करके ही छोड़ेंगे। 

- राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर मैं कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को चुनौती देता हूं वह दिखाएं कि यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली समाप्त हो जाएगी। हम भारत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बजट नए भारत, एक मजबूत भारत के निर्माण और एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की उम्मीद को दर्शाता है। यह हमें एक आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने के मार्ग पर ले जाएगा। इसमें विशेष तौर पर देखा जाए तो पूंजीगत व्यय में 34.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

- कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति को सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सौंपा है। वह गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म होगा। खड़गे 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे।

राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेल दुर्घटना के कारण अंतिम यात्री की मृत्यु 22 मार्च 2019 को हुई थी। लगभग 22 महीनों के दौरान, रेल दुर्घटना के कारण एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

- राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

- सरकार ने पूरक अनुदान मांगों के दूसरे और अंतिम हिस्से के रूप में 2020-21 के लिए संसद से 6.28 लाख करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त खर्च की मंजूरी देने की मांग की है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ