Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, बाल सुधारगृह भेजा गया

पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली बच्‍ची को खाना देने के बहाने अपने घर में बुलाया। पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 12 वर्षीय लड़के ने अपने चार वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर अप्राकृति
Share:
पीलीभीत में 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, बाल सुधारगृह भेजा गया
Read in your preferred language.

पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली बच्‍ची को खाना देने के बहाने अपने घर में बुलाया।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 12 वर्षीय लड़के ने अपने चार वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। आरोपी स्थानीय सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता है। आरोपी ने बुधवार को पीड़िता को खाना देने के बहाने अपने घर बुलाया।

पीलीभीत कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरेश कुमार त्यागी ने कहा कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। घटना के दौरान वह घर पर अकेला था क्योंकि उसकी मां काम पर गई हुई थी। आरोपी ने पीड़ित को मामले के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

एसएचओ ने कहा, पीड़ित को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग पर आईपीसी की धारा 377 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।