Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आरक्षी और फॉलोवर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौजूद कर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरआई ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी हिरदेश चार माह से न
Share:
मैनपुरी में सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आरक्षी और फॉलोवर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौजूद कर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरआई ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी हिरदेश चार माह से निलंबित चल रहा है। वह शराब पीने का आदी है। रविवार की सुबह उसने निलंबित चल रहे फॉलोवर अशोक के साथ शराब पी। नशे में धुत होने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कराया। आरआई ब्रजपाल सिंह ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।