Tuesday, 15 September 2026 | 12:54 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पति ने छीन लिया पत्नी का मोबाइल, आगबबूला पत्नी ने दिए करंट के झटके।

महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया। हैरान करन
Share:
मैनपुरी में पति ने छीन लिया पत्नी का मोबाइल, आगबबूला पत्नी ने दिए करंट के झटके।
Read in your preferred language.

महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया।
हैरान करने वाला यह पूरा मामला मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से सामने आया है। यहां रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी साल 2007 में औरैया जिले की बेबी यादव से हुई थी। दोनों के 14 साल का लड़का भी है। प्रदीप ने आरोप लगाया कि बेबी के पास जो मोबाइल है उससे वह आए दिन किसी अन्य व्यक्ति से बात करती रहती थी। जिसपर उसने विरोध किया एवं बेबी के मां बाप और भाई को घर बुलाकर शिकायत की। उनके कहने पर बेबी का मोबाइल छीन लिया। इसी बात से बेबी इतनी आगबबूला हो गई कि उसने प्रदीप व उसके बेटे अंश पर हमला कर दिया।

पीड़ित पति प्रदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी बेबी ने सबसे पहले उसे किसी तरह से नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद जब वह सो गया तो पत्नी ने बिजली के तार से उसे करंट लगाया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। लेकिन पत्नी लगातार उसे करंट लगाती रही। उसकी चीख सुनकर उसका 14 साल का बेटा भी वहां आ गया। उसने प्लग निकाल दिया और उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी क्रिकेट बैट से हमले करने लगी। पत्नी ने सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर मारा। पति का ये भी आरोप है कि इस दौरान पत्नी बेबी ने अपने बच्चे को भी मारा और उस पर भी हमला किया। घायल प्रदीप का इलाज सैफई मेडिकल कालेज में हुआ।

फिलहाल चोटिल पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की FIR दर्ज कर ली है। प्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 307/328/506 में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है