Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था, डीएनए में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि की।

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में सोमवार को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था। पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छ
Share:
कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था, डीएनए में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि की।
Read in your preferred language.

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में सोमवार को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था। पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था। आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे। पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई।

संवाददाता पूनम शर्मा