Tuesday, 15 September 2026 | 1:03 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में गरीब बहन की शादी में भाइयों ने निभाई अनोखी ज़िम्मेदारी: एक अनुकरणीय पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 समाज सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय सामने आया जब नगर के कुछ जागरूक और संवेदनशील युवाओं ने एक जरूरतमंद गरीब बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी को भाई की भूमिका में निभाते हुए एक नई मिसाल पेश की। इस मानवीय पहल में कई सहयोगी मित्रों ने एकजुट होकर न केवल आर
Share:
फर्रुखाबाद में गरीब बहन की शादी में भाइयों ने निभाई अनोखी ज़िम्मेदारी: एक अनुकरणीय पहल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 समाज सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय सामने आया जब नगर के कुछ जागरूक और संवेदनशील युवाओं ने एक जरूरतमंद गरीब बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी को भाई की भूमिका में निभाते हुए एक नई मिसाल पेश की। इस मानवीय पहल में कई सहयोगी मित्रों ने एकजुट होकर न केवल आर्थिक सहयोग किया, बल्कि विवाह से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं को स्वयं संभालते हुए सामाजिक एकता और करुणा का परिचय भी दिया।

इस पुनीत कार्य में दीपक शाक्य (राजीव गांधी नगर), कौशलेंद्र शाक्य (टिंकू), ब्रजेश शाक्य, प्रवीण कुमार, मनोज मौर्य, दीपक कुमार, रिंकू राजपूत, संजू बाबा, दुष्यंत यादव, श्याम प्रधान, सौरभ कुमार, डॉ राहुल राजपूत, डॉ भानु प्रताप, मोहित बांगड़ी समेत अन्य अनेक भाई शामिल रहे। सभी ने मिलकर बहन के विवाह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कपड़े, जेवर, खानपान, आवागमन और अन्य ज़रूरी इंतज़ाम पूरी श्रद्धा और समर्पण से किए।

इस नेक पहल का उद्देश्य केवल एक बहन का विवाह संपन्न कराना नहीं था, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संदेश देना भी था। यह उदाहरण दर्शाता है कि जब समाज के युवा संगठित होकर किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आते हैं, तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं रह जाती।

समूह की ओर से यह भी अपील की गई कि तथागत गौतम बुद्ध की करुणा और मार्गदर्शन में हम सभी समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। इसी भावना के साथ सभी भाइयों ने संकल्प लिया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में एकजुट होकर हिस्सा लेते रहेंगे।

इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी भाइयों को हार्दिक आभार और समाज को ऐसी प्रेरणादायक मिसालों की आवश्यकता है।