Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

जनपद सीतापुर में I.G.R.S. शिकायत पोर्टल निस्तारण पर सीतापुर के 14 थानो का प्रदेश में प्रथम स्थान

सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेस मिश्र द्वारा जनपद के समस्त थानो को जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो की गुणवत्तापूर्ण जांच कर संलिप्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओ के शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम मे
Share:
जनपद सीतापुर में I.G.R.S. शिकायत पोर्टल निस्तारण पर सीतापुर के 14 थानो का प्रदेश में प्रथम स्थान
Read in your preferred language.

सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेस मिश्र द्वारा जनपद के समस्त थानो को जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो की गुणवत्तापूर्ण जांच कर संलिप्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओ के शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में जनपद के समस्त थानो द्वारा प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना पत्रो का शीघ्रातिशीघ्र संतोषजनक निस्तारण कराया गया है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश स्तर पर जनपद सीतापुर के 14 थानो को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। IGRS ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर विगत माह अगस्त में जनपद के महिला थाना, इमलिया सुल्तानपुर, रामपुर मथुरा, सिधौली, मछरेहटा, तंबौर, पिसावां, रामपुरकलां, खैराबाद, मानपुर, संदना, कोतवाली नगर, तालगांव, कमलापुर को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।

सीतापुर से सूरज शुक्ला की खास रिपोर्ट