Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
भारत

बरेली-आंवला में आकाशीय बिजली बनी काल,गई दो जान

आंवला /बरेली- तहसील आंवला थाना भमोरा क्षेत्र अपने गांव से गए मजदूरी करने उन्हें क्या पता था कि शाम को मुझे घर भी नसीब नहीं होगा अचानक समय करीब 4:00 बजे करण सिंह पुत्र नत्थू लाल निवासी मिलिक मजारा जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम बिछुरईया में गांव से चलकर गोभी के खेत की निराई कर रहे थे अचानक आकाश में बा
Share:
Read in your preferred language.

आंवला /बरेली- तहसील आंवला थाना भमोरा क्षेत्र अपने गांव से गए मजदूरी करने उन्हें क्या पता था कि शाम को मुझे घर भी नसीब नहीं होगा अचानक समय करीब 4:00 बजे करण सिंह पुत्र नत्थू लाल निवासी मिलिक मजारा जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम बिछुरईया में गांव से चलकर गोभी के खेत की निराई कर रहे थे अचानक आकाश में बादल घिर आए और बारिश होने लगी इतने में आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई इनका पंचनामा भरकर कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इनके परिवार में सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम।
2-शेर सिंह पुत्र मंगली राम मौर्य निवासी मिलिक मजारा थाना भमोरा जिला बरेली उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम बिछुरईया में गोभी के खेत में निराई कर रहे थे आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया और दोनों परिवारों को सूचना मिलते ही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल आकाशीय बिजली की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोगों की लगी वहां पर भारी तादाद में लगी भीड़ सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह मैं फोर्स के वहां पर पहुंचे उन्होंने कहा यह बहुत ही बुरा हुआ आकाशीय बिजली से दो घरों में टूटा दुखों का पहाड़ इस मौके पर थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह, बल्लिया चौकी से कांस्टेबल आकाश राणा, पीआरडी देवेश शर्मा मय थाना फोर्स मौजूद रहा।