Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली/रामनगर में बारिश बनी किसानों के लिए श्राप और वरदान, मिर्च बर्बाद तो धान को मिला जीवनदान।

बरेली/आंवला - बरेली जनपद की आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश किसानों के लिए दोहरी मार लेकर आई है। जहां एक तरफ मिर्च की फसल बर्बाद हो गई है, वहीं धान की फसल के लिए यही बारिश अमृत साबित हो रही है। क्षेत्र के किसान बताते हैं कि इस समय मिर्च की फसल पककर तैयार खड
Share:
बरेली/रामनगर में बारिश बनी किसानों के लिए श्राप और वरदान, मिर्च बर्बाद तो धान को मिला जीवनदान।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - बरेली जनपद की आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश किसानों के लिए दोहरी मार लेकर आई है। जहां एक तरफ मिर्च की फसल बर्बाद हो गई है, वहीं धान की फसल के लिए यही बारिश अमृत साबित हो रही है।
क्षेत्र के किसान बताते हैं कि इस समय मिर्च की फसल पककर तैयार खड़ी थी। लगातार तेज बारिश और खेतों में पानी भरने से मिर्च के पौधे गलने लगे हैं और फल सड़कर खराब हो रहे हैं। कई किसानों की फसल पूरी तरह से जमीन पर बिछ गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। देवसारा , उर्फ संग्रामपुर,बरसेर सिकंदरपुर, उदयभानपुर, अटा हरदासपुर सहित कई गांवों में मिर्च व उड़द बाजरा आदि फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
वहीं दूसरी ओर धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान बन गई है। पिछले कई दिनों से धान के खेतों में पानी की कमी थी और किसान ट्यूबवेल से सिंचाई करने को मजबूर थे। इस झमाझम बारिश से धान के खेत लबालब भर गए हैं, जिससे धान की बढ़वार अच्छी होगी और पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

किसानों ने बताया कि धान को समय पर पानी मिलना बहुत जरूरी था, जो इस बारिश से पूरा हो गया। लेकिन मिर्च उत्पादक किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।