Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया

लखनऊ में शुक्रवार को घर में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों के घर आने पर आपबीती बताई‌। जिस
Share:
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया
Read in your preferred language.

लखनऊ में शुक्रवार को घर में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़ित किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों के घर आने पर आपबीती बताई‌। जिसके बाद मां ने पीड़ित बेटी संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की‌‌‌‌। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत जान से मारने की धमकी देने का मुकद‌मा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार को पूरा परिवार गेहूं की कटाई के लिये खेतों में चला गया थाय़ घर पर 14वर्षीय बेटी अकेली थी। यूकेलिप्टस पेड़ो के कटान की लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली में लादने आये चालक लवकुश बेटी को घर में अकेला देखकर आ धमका ओर उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खाली भवन में ले जाकर जबर‌न दुराचार किया। बेटी के विरोध कर‌ने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी चालक के विरूद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।