Tuesday, 15 September 2026 | 12:12 PM
भारत

पीलीभीत : 30 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन

पीलीभीत सूचना विभाग 27 सितम्बर 2021/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 30सितंबर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे ग्राम पंचायत नौजलहा नकटा (कूतिया कवर मजरा) जूनियर व प्रा0 विद्यालय, तहसील कलीनगर जिला पीलीभीत में एक रोजगार मेले का आयोजन विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में जिला सेवायोजन कार्यालय,
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत सूचना विभाग 27 सितम्बर 2021/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 30सितंबर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे ग्राम पंचायत नौजलहा नकटा (कूतिया कवर मजरा) जूनियर व प्रा0 विद्यालय, तहसील कलीनगर जिला पीलीभीत में एक रोजगार मेले का आयोजन विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पीलीभीत एवं कौशल विकास मिशन, पीलीभीत द्वारा किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त रोजगार मेला के आयोजन हेतु ग्राम नौजलहा नकटा (कूतिया कवर मजरा) एवं उसके निकटवर्ती ग्रामों में हाई स्कूल से उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके सभी बेरोजगारों को रोजगार मेले में उपरोक्त तिथि व समय पर अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों, एक पासपोर्ट साइट फोटो व बायोडाटा सैट सहित उपस्थित होने के लिए पंचायत सचिवों/प्रधानों के माध्यम से प्रेरित/सूचित कराते हुये रोजगार मेले का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें। जिससे कि क्षेत्र अधिकाधिक बेरोजगारों को रोजगार मेले का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत नौजलहा नकटा (कूतिया कवर मजरा) में आयोजित होने वाले रोजगार मेले हेतु जिला रोजगार सहायता अधिकारी, पीलीभीत मोबाइल संख्या 9452274131 से समन्वय स्थापित कर समस्त आवश्यक व्यवस्थायें समय से किया जाना सुनिश्चित करें।

संवाददाता। गोकिल प्रसाद मौर्य