Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

गाड़ी से जा रहे हैं नेपाल तो ध्यान दें! अब बदल गया नियम, भारतीय वाहनों को सीमा पर देना होगा ज्यादा शुल्क

नेपाल यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को अब अपने वाहनों के लिए पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा. बीते साल दिसंबर में नेपाल सरकार की तरफ से इस शुल्क को बढ़ाया गया था. एक बार फिर भारत से नेपाल जाने वाली वाहनों के आरटीओ परमिट शुल्क में वृद्धि से पर्यटकों की जेब पर असर पड़ा है. भारत से नेपाल जाने वाले दो
Share:
गाड़ी से जा रहे हैं नेपाल तो ध्यान दें! अब बदल गया नियम, भारतीय वाहनों को सीमा पर देना होगा ज्यादा शुल्क
Read in your preferred language.

नेपाल यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को अब अपने वाहनों के लिए पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा. बीते साल दिसंबर में नेपाल सरकार की तरफ से इस शुल्क को बढ़ाया गया था. एक बार फिर भारत से नेपाल जाने वाली वाहनों के आरटीओ परमिट शुल्क में वृद्धि से पर्यटकों की जेब पर असर पड़ा है. भारत से नेपाल जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों और टूरिस्ट बस के लिए आरटीओ परमिशन के चार्ज को काफी बढ़ा दिया गया है. नेपाल सरकार ने सिर्फ आठ महीने के बाद एक बार फिर से आरटीओ परमिट के चार्ज को बढ़ाकर पर्यटकों के बोझ को काफी बढ़ा दिया है.

नेपाल सरकार में हुई मंत्री परिषद की बैठक के बाद लिए गए इस निर्णय में भारत से नेपाल जाने वाली दो पहिया, चार पहिया और टूरिस्ट बसों के आरटीओ परमिट चार्ज में 100 रुपए, 200 रुपए और 300 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. बीते शुक्रवार से ही मंत्री परिषद के इस निर्णय को प्रभावी कर दिया गया है. बढ़े हुए आरटीओ परमिट चार्ज के अनुसार जिस दो पहिया वाहन के लिए ₹100 चार्ज किया जाता था उसको बढ़ाकर ₹200 कर दिया गया है और जो चार पहिया वाहन के लिए ₹200 चार्ज किया जाता था उसे बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है. इसके अलावा यदि बसों की बात करें तो जिस मिनी बस के आरटीओ परमिट के लिए ₹500 चार्ज किया जाता था उसे बढ़ाकर ₹700 कर दिया गया है और पर्यटकों वाली बस जिसका चार्ज ₹700 था उसे बढ़ाकर ₹1000 प्रतिदिन किया गया ह