Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
मनोरंजन

इरफान के निधन के चलते 'टीकू वेड्स शेरू' का आईडिया करना पड़ा ड्रॉप

बतौर प्रोड्यूसर कंगना रनोट की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना ने बताया कि शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'डिवाइन लवर्स' था और इसमें वे और इरफान खान लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, इरफान के निधन के चलते इस आईडिया
Share:
इरफान के निधन के चलते 'टीकू वेड्स शेरू' का आईडिया करना पड़ा ड्रॉप
Read in your preferred language.

बतौर प्रोड्यूसर कंगना रनोट की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना ने बताया कि शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'डिवाइन लवर्स' था और इसमें वे और इरफान खान लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, इरफान के निधन के चलते इस आईडिया को ड्रॉप करना पड़ा। 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून को रिलीज होनी है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट अवनीत कौर नजर आएंगी।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि इस फिल्म के जरिए मैं फिर से डेब्यू कर रही हूं। यह मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस फिल्म पर पहले मैं और इरफान सर काम करने वाले थे। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद डायरेक्टर साई कबीर बीमार पड़ गए और इसके चलते यह फिल्म 4 साल डिले हो गई। जब तक कबीर सर लौटे तब तक हमने इरफान खान साहब को ही खो दिया।’
8 साल पहले जब इरफान और कंगना ने ‘डिवाइन लवर्स’ की अनाउंसमेंट की थी तब इरफान ने बताया था कि कंगना ने इस फिल्म को साइन करने से पहले उनके साथ कई स्क्रिप्ट्स को रिजेक्ट किया था। इरफान ने इस मौके पर यह भी बताया था कि दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे।
उस वक्त भी इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट करने वाले थे। तब यह फिल्म इंडियन-फ्रेंच को-प्रोडक्शन में बनने वाली थी। बाद में कंगना ने खुद इसे प्रोड्यूस करने की इच्छा जताई। अब यह कंगना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बनकर रिलीज हो रही है।
वहीं बुधवार को फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में 49 साल के नवाजुद्दीन, 21 साल की अवनीत कौर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शेरू को टीकू से प्यार हो जाता है और कैसे दोनों अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स और रोमांस के बीच फंस जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।