एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के बाद से ही कपल अक्सर अपनी वेडिंग डे से जुड़े किस्से साझा किया करता है। वहीं अब विक्की ने हाल में अपनी शादी के मेनू से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया है। दरअसल, विक्की हाल ही में अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फिल्म का प्रमोशन करने KBC 15 में पहुंचे थे। इस दौरान विक्की और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए और अपनी लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा किए।
KBC से मेकर्स से हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें विक्की अपनी और कटरीना की शादी का मजेदार किस्सा बताते नजर आ रहे हैं। शो के दौरान एक महिला ने विक्की से पूछा- आपकी शादी का मेनू किसने डिसाइड किया था।
इसपर विक्की ने कहा- नाश्ते में क्या होगा यह मैंने तय किया था, क्योंकि नाश्ते में छोले-भटूरे, आलू के पराठे ये सब जरूरी थे। हालांकि, डिनर कटरीना ने डिसाइड किया था
विक्की ने बड़े ही मजेदार ढ़ंग से इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा-हमने ऐसा इसलिए किया था। क्योंकि, पंजाबियों को 8 बजे के बाद खाने से ज्यादा मतलब नहीं होता। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि डिनर में क्या है?’
विक्की की यह बात सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगती है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि पंजाबी शादियों में शराब का चलन काफी ज्यादा होता है, ऐसे में लोग रात को अक्सर नशे में रहते हैं। सोशल मीडिया पर विक्की का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि विक्की कौशल जल्द ही फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में भजन गायक भजन कुमार का किरादार निभा रहे हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, मनोज पहावा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन
नाश्ता मैंने डिसाइड किया था, कटरीना ने तय किया था शादी का डिनर मेनू
एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के बाद से ही कपल अक्सर अपनी वेडिंग डे से जुड़े किस्से साझा किया करता है। वहीं अब विक्की ने हाल में अपनी शादी के मेनू से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया है। दरअसल, विक्की हाल ही में अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फिल्म का प्रमोशन करने KBC 15 म
Read in your preferred language.