Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

टीम इंडिया की बैटिंग ऑकलैंड में हॉवी , बगैर नुकसान के 72 रन बनाए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल खेल रहे हैं। मुकाबले का पहला पावर प्ले
Share:
टीम इंडिया की बैटिंग ऑकलैंड में हॉवी , बगैर नुकसान के 72 रन बनाए
Read in your preferred language.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल खेल रहे हैं।

मुकाबले का पहला पावर प्ले टीम इंडिया के नाम रहा। ओपनिंग करने उतरे कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने दस ओवर में 4 के रन रेट से 40 रन जोड़े। अहम बात यह रही की टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया।न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और गेंदबाजी को चुना। वे 22 नवंबर को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 में नहीं खेल सके थे।
,
भारत : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।