Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
मनोरंजन

आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न का हुआ सम्मान

आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं. कार्यक्रम में कई अभिनेओं और अभिनेत्रियों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड की सुंदरता का जिक्र करते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर राज्य बताया.तीन दिवसीय आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव
Share:
आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न का हुआ सम्मान
Read in your preferred language.

आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं. कार्यक्रम में कई अभिनेओं और अभिनेत्रियों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड की सुंदरता का जिक्र करते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर राज्य बताया.तीन दिवसीय आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न हो गया है. तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे. फेस्टिवल की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी. कार्यक्रम में शामिल हुए सितारों ने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है यही वजह है कि यह राज्य शूटिंग के लिए फिल्म जगत की पहली पसंद बन रहा है. वहीं, अभिनेता वरुण बडोला ने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर हुनर की कमी नहीं है.

मोहन कपूर बोले- देहरादून से उनका बचपन का नाता
अभिनेता मोहन कपूर ने कहा कि देहरादून से उनका बचपन का नाता है. जब भी मौका मिलता है तो हम पहाड़ चले आते हैं. वहीं, अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने कहा कि कला को कोई भाषा नहीं होती है और न तो इसकी कोई जाति होती है. कला हर वर्ग विशेष को अपनी अलग-अलग पहचान बनाने के लिए मौका देती है.

कार्यक्रम में अभिनेत्री चित्राशी रावत भी शामिल हुईं थीं. उन्होंने पहाड़ी गीत से लोगों का मन मोह लिया, जबकि मनीष वाधवा जिन्होंने हाल ही में गदर-2 में विलेन की भूमिका निभाई है, ने अपने डायलॉग के जरिए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया.

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान डायरेक्टर सम्मानित
दूसरी ओर देहरादून के सिल्वर सिटी में चल रही फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान डायरेक्टर को सम्मानित भी किया गया. सम्मानित करने के लिए विनय पाठक, मोहन कपूर ,नेहा सक्सेना आदि सभी कलाकार मौजूद रहे. इसके बाद आखिरी दिन डब्ल्यू आई सी में दीप्ति नवल का बुक रीडिंग सेशन आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी लिखी किताब के बारे में लोगों को बताया और जीवन के अनुभव साझा किए.