Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
Entertainment

सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के ऊपर अफवाहों का उनकी पत्नी ने किया खंडन

स्टार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से नई दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर तमाम तरह की खबरें वायरल हो रही हैं और इसी बीच राजू की पत्नी शिखा ने अपने पति की सेहत के बारे में बताया है कि उनकी हालत
Share:
सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के ऊपर अफवाहों का उनकी पत्नी ने किया खंडन
Read in your preferred language.

स्टार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से नई दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर तमाम तरह की खबरें वायरल हो रही हैं और इसी बीच राजू की पत्नी शिखा ने अपने पति की सेहत के बारे में बताया है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और अपील की है कि लोग उनके पति की सेहत के बारे में अफवाहें उड़ाना बंद करें।
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कहा, 'राजू की तबीयत अब स्टेबल है और डॉक्टर अपना काम बहुत लगन से कर रहे हैं, पूरा मैनेजमेंट दिन-रात लगा हुआ है ताकि राजू जल्द से जल्द ठीक हो सकें। हमें उन पर पूरा भरोसा है और राजू जी एक फाइटर हैं, वह जरूर इस बैटल को जीतेंगे। वह ये लड़ाई जीतेंगे और फिर एक बार आप सभी को एंटरटेन करेंगे, ये मेरा आप सभी से वादा है।'
TOI के साथ बातचीत में शिखा श्रीवास्तव ने कहा, 'हमें ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं और बहुत सारे लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा कर रहे हैं और सभी का रुझान बहुत पॉजिटिव है। मुझे पता है कि ईश्वर लोगों की दुआओं को कुबूल करेगा। मैं बस सभी से कहना चाहती हूं कि उनके (राजू के) लिए दुआएं करना जारी रखें।'
शिखा ने डॉक्टरों को धरती पर भगवान का स्वरूप बताया और राजू के बारे में आ रहीं निगेटिव खबरों को अफवाहें और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और राजू दोनों ही लड़ रहे हैं और जल्द ही हम आपको पॉजिटिव न्यूज देंगे। शिखा ने कहा, 'मैं हाथ जोड़कर लोगों से विनती करती हूं कि प्लीज इस तरह की निगेटिव खबरें और अफवाहें उड़ाना बंद करें क्योंकि इससे डॉक्टरों और परिवार का मोरल हौसला कम होता है।'