SS राजामौली की तेलुगु ब्लॉक बस्टर फिल्म 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक 12 मई को रिलीज होगी। 18 साल पहले आई प्रभास की फिल्म के हिंदी रीमेक को सेम टाइटल 'छत्रपति' दिया गया है। फिल्म के प्रमुख सितारे श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरुचा मंगलवार को प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे।
उन्होंने लखनऊ के कबाब के स्वाद से लेकर इमामबाड़ा पर दर्शकों के साथ सेल्फी तक ली। दोनों को ही लखनऊ का खानपान काफी पसंद आया। नुसरत का कहना है कि यहां के खाने के लिए सभी तरह की डाइटिंग को छोड़ा जा सकता है। साउथ के एक्टर श्रीनिवास को हिंदी मूवी के लिए दो महीने हिंदी बोलने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी।
श्रीनिवास बेलमकोंडा का कहना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। जबकि अमिताभ बच्चन की फिल्म में उनको छोटा रोल भी मिलेगा, तो वह करना पसंद करेंगे।
मनोरंजन
फिल्म 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक 12 मई को रिलीज होगी, लखनऊ पहुंचे सितारे
SS राजामौली की तेलुगु ब्लॉक बस्टर फिल्म 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक 12 मई को रिलीज होगी। 18 साल पहले आई प्रभास की फिल्म के हिंदी रीमेक को सेम टाइटल 'छत्रपति' दिया गया है। फिल्म के प्रमुख सितारे श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरुचा मंगलवार को प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने लखनऊ के कबाब के स्वाद स
Read in your preferred language.