Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

कम दाम पर खेल गई हीरो, 2 लाख में मैवरिक 440 लॉन्च कर कई कंपनियों को दे दी चुनौती

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई मैवरिक 440 के जरिये पावरफुल बाइक सेगमेंट में धांसू एंट्री मारी है और कीमत में इसने ऐसा खेल किया है कि बाकी कंपनियां देखती रह गई। जी हां, महज 2 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम में 440 सीसी की मोटरसाइकल मैवरिक लाकर कंपनी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वह रॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ,
Share:
कम दाम पर खेल गई हीरो, 2 लाख में मैवरिक 440 लॉन्च कर कई कंपनियों को दे दी चुनौती
Read in your preferred language.

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई मैवरिक 440 के जरिये पावरफुल बाइक सेगमेंट में धांसू एंट्री मारी है और कीमत में इसने ऐसा खेल किया है कि बाकी कंपनियां देखती रह गई। जी हां, महज 2 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम में 440 सीसी की मोटरसाइकल मैवरिक लाकर कंपनी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वह रॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ, बजाज ऑटो और केटीएम जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। आइए, आज हम आपको 400 से लेकर 450 सीसी तक की पॉपुलर मोटरसाइकल्स की कीमतों के साथ ही हीरो मैवरिक 440 की प्राइस कंपैरिजन करके बताते हैं। हीरो मोटोकॉर्प की सबसे पावरफुल मोटरसाइकल मैवरिक 440 की एक्स शोरूम प्राइस 1.99 लाख रुपये से शुरू होकर 2.24 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 440 सीसी का इंजन लगा है, जो कि 27.36 पीएस पावर जेनरेट करता है। फीचर्स और माइलेज के मामले में भी यह बाइक अच्छी है।